12.16: मजबूत वैश्विक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इस समय भी बीएसई सेंसेक्स की तेजी बरकरार है और यह 151 अंकों की मजबूती के साथ 9,300 पर है। इस समय सेंसेक्स के सभी शेयर बढ़त पर हैं। जयप्रकाश एसोसिएट्स, रिलायंस कम्युनिकेशंस और टाटा स्टील में 4.7-4.9% की मजबूती है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 3.8% की बढ़त है। विप्रो, रिलायंस इन्फ्रा और ओएनजीसी के शेयरों में 2.6% से अधिक की मजबूती है।
अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।
एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!