शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर में गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। आज के कारोबार में 55 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 1.08 बजे 4% की कमजोरी के साथ 58.55 रुपये पर है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी अधिनियम के अंतर्गत इसके खातों की जाँच शुरू कर दी है। जनवरी के पहले सप्ताह में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने बलरामपुर चीनी मिल्स के कलकत्ता स्थित क्षेत्रीय निदेशक को पत्र लिख कर खातों में की गयी गड़बड़ी के आरोपों के संदर्भ में कार्रवाई करने को कहा था।

साथ ही इसने कंपनी से एक महीने के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट की भी माँग की थी। लेकिन कंपनी ने शिड्यूल छः के सेक्शन 211 के तहत जरूर घोषणात्मक बाध्यता को पूरा नहीं किया।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!