शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में रही गिरावट

गुरुवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 1.46% और जापान के निक्केई सूचकांक में 1.1% की कमजोरी रही। ताइवान वेटेड, स्ट्रेट टाइम्स और शंघाई कंपोजिट भी नुकसान दर्ज करने के बाद बंद हुए, हालाँकि इनकी गिरावट 1% से कम रही।

हांगकांग का हैंगसेंग और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट हरे निशान में बंद हुए, लेकिन इनकी बढ़त 1% से कम रही। उधर यूरोपीय बाजारों में गुरुवार के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। भारतीय समयानुसार शाम 4.17 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स 1% से कम के नुकसान पर हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!