शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल हेल्थकेयर के शेयरों में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पिरामल हेल्थकेयर के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.42 बजे 7% की बढ़त के साथ 208 रुपये पर है। आज सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव करीब 25% तक उछल गया था। समाचार माध्यमों में इस आशय की खबरें थीं कि ग्लैक्सोस्मिथलाइन सहित कुछ कंपनियाँ पिरामल को हासिल करने की होड़ में हैं। हालाँकि पिरामल हेल्थकेयर ने बीएसई को भेजी गयी एक विज्ञप्ति के माध्यम से स्पष्ट किया है कि कंपनी की संभावित बिक्री के संदर्भ में कुछ समाचार पत्रों में छपी खबर पूरी तरह बेबुनियाद है। 

पिरामल ने बताया है कि इसने कंपनियों की खरीद की नीति को जारी रखते हुए खास तौर पर इस कारोबारी साल में खंडेलवाल लैब्स, प्लाज्मा सेलेक्ट, मिनरॉड इंटरनेशनल और आरएक्स एलिट होल्डिंग्स में हिस्सेदारी हासिल की है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!