शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स के शेयर लुढ़के

टाटा मोटर्स के शेयर में कमजोरी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में  कंपनी का शेयर भाव दोपहर के 1.55 बजे 1.8% की गिरावट के साथ 136.35 रुपये पर है। आज के कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयर 4.2% तक नीचे चले गये थे। गौरतलब है कि टाटा समूह ने अपनी छह कंपनियों में टाटा संस की कुछ हिस्सेदारी गिरवी रख कर रकम जुटाई है।

इन कंपनियों में टाटा मोटर्स भी एक है। टाटा समूह ने टाटा मोटर्स के 3.72 करोड़ शेयर गिरवी रख दिये हैं जो कंपनी की 8.15% हिस्सेदारी के बराबर हैं।

 

 

  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!