शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महँगाई दर 5% से नीचे

महँगाई दर में गिरावट का सिलसिला जारी है। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर 31 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में घट कर 4.39% रह गयी है। 24 जनवरी 2009 को खत्म हफ्ते में यह 5.07% रही थी। गौरतलब है कि अगस्त 2008 में 12.91% के उच्चतम स्तर पर जाने के बाद इसमें गिरावट  का सिलसिला शुरू हो गया था।

लगातार 10 हफ्तों तक इसमें नरमी का रुख रहा और 3 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में यह गिर कर पिछले 11 महीने के निचले स्तर 5.24% तक चली गयी थी, लेकिन उसके बाद ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल की वजह से इससे बाद के दो हफ्तों में बढ़ोतरी का रुख दिखा था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!