शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयरों के चढ़ने का सिलसिला जारी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में उछाल दिख रही है। कल के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में 50% से अधिक की बढ़त आयी थी। आज के कारोबार में एक समय 92.80 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.44 बजे करीब 11% की उछाल के साथ 87.50 रुपये पर है। 

हैदराबाद-स्थित सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज की कल की बैठक के बाद सरकार द्वारा गठित निदेशक मंडल ने बताया है कि बिडिंग प्रक्रिया के नियम अगले कुछ दिनों के भीतर तय कर लिये जायेंगे। गौरतलब है कि बी के मोदी प्रवर्तित स्पाइस समूह 27 अरब रुपये की पूँजी के साथ सत्यम कंप्यूटर को खरीदने के लिए तैयार है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!