शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकारी घाटे को नजरअंदाज करना बेवकूफी: कवि

इस अंतरिम बजट में सरकारी खजाने का घाटा (फिस्कल डेफिसिट) बढ़ कर 6% होने के अनुमान ने कई बाजार विश्लेषकों की चिंता को बढ़ा दिया है। मल्टीपल एक्स कैपिटल के सीईओ कवि कुमार का कहना है कि यह चेतावनी की घंटी है, क्योंकि इसमें अगर राज्य सरकारों के घाटे को भी मिला दें, तो कुल मिला कर जीडीपी के 11-12% के बराबर घाटा होता है। उनके मुताबिक यह ज्यादा चिंता की बात इसलिए है कि केवल सितंबर के बाद से धीमापन आने का इतना तीखा असर दिख रहा है।

कवि कुमार सब्सिडी बढ़ाने जैसे फैसलों को भी गैर-उत्पादक खर्च करार देते हैं। साथ ही, उनका कहना है कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का जो असर भविष्य में राज्य सरकारों पर होगा, उसे भी ध्यान में रखना जरूरी है। पिछले वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद तमाम राज्य सरकारों की वित्तीय हालत चरमरा गयी थी। कवि कुमार इस तर्क से पूरी तरह असहमत हैं कि विकास को बढ़ावा देने के लिए राजकोषीय (फिस्कल) अनुशासन में ढील दी जा सकती है। उनके मुताबिक इस ढील का सीधा मतलब यह होगा कि सरकार और ज्यादा नोट छापेगी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से ज्यादा कर्ज लेगी। सरकारी उधारी बढ़ने से कॉर्पोरेट क्षेत्र के लिए नकदी की कमी हो जायेगी। साथ ही उनका सवाल है कि राजकोषीय अनुशासन तोड़ने के बाद भी इस अंतरिम बजट में विकास को बढ़ावा देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!