शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतरिम बजट ने अगली सरकार के लिए दिशा तय की: फिक्की

Harshpati Singhania, FICCIअंतरिम बजट ने भले ही उद्योग जगत और शेयर बाजार को कोई नयी राहत नहीं दी हो, लेकिन उद्योग संगठन फिक्की ने इसमें भविष्य के संकेत देख कर ही संतोष कर लिया है। फिक्की के अध्यक्ष हर्षपति सिंघानिया ने अंतरिम बजट के बारे में कहा है कि इस अंतरिम बजट ने अगली सरकार के लिए दिशा तय कर दी है और एक साफ संकेत दिया है कि आम चुनाव के बाद के महीनों में कौन-से उठाने की जरूरत होगी। सिंघानिया ने कहा है कि इस अंतरिम बजट ने देश की विकास दर को फिर से तेज करने पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि बजट प्रस्तुत होने से पहले भी फिक्की ने इस बात पर जोर दिया था कि सबसे ज्यादा ध्यान तेज विकास और इस बात पर देना चाहिए कि कैसे लोगों और कंपनियों के पास ज्यादा पैसा हो। तभी माँग में बढ़ोतरी हो सकेगी। फिक्की को इस बात पर संतोष है कि अंतरिम बजट में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कई बार इन बिंदुओं को दोहराया।

फिक्की अध्यक्ष ने वित्त मंत्री के भाषण के उस वाक्य पर खास ध्यान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि "संकट के इस दौर में करों की दरें अवश्य घटनी चाहिए।" फिक्की का मानना है कि यह बात अगली सरकार के लिए एक बड़ा संदेश है। इस अंतरिम बजट में ग्रामीण रोजगार योजना के लिए 30,100 करोड़ रुपये आवंटित करने पर भी फिक्की ने खुशी जतायी है और कहा है कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाला सकारात्मक कदम है। भारत निर्माण योजना के लिए 40,900 करोड़ रुपये के आवंटन के बारे में फिक्की का कहना है कि इससे देश के हर हिस्से में आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेंगीं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!