शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी शेयर बाजार गिरे, एशिया में भी लाली

सोमवार को बंद रहे अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। जिससे डॉव जोंस नवंबर 2008 में बनाये अपने निचले स्तर के काफी नजदीक तक चला गया। पिछले कुछ दिनों से गिरावट झेल रहे एशियाई शेयर बाजारों में आज बुधवार की सुबह भी कमजोरी दिख रही है। हालाँकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 787 अरब डॉलर की राहत योजना को मंजूरी दे दी है, लेकिन अमेरिकी शेयर बाजारों की चिंताओं का क्रम नहीं टूट रहा है।

 निवेशक इस बारे में अधिक से अधिक जानकारी चाहते हैं कि नयी अमेरिकी सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए क्या कर रही है। बाजार इस बात को लेकर परेशान हैं कि दिग्गज ऑटो निर्माता फिर से मुनाफे की राह पर लौट सकेंगे या नहीं। बैंकिंग क्षेत्र के लिए वित्त विभाग की योजना के प्रति भी बाजारों की चिंता बरकरार है। इस बीच नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत 2.58 डॉलर गिर कर 34.93 डॉलर प्रति बैरल पर रही।
आज बुधवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख दिख रहा है। शंघाई कंपोजिट में 2% से अधिक कमजोरी है। हैंग सेंग, कॉस्पी और निक्केई में 1-2% की गिरावट है। हालाँकि ताइवान वेटेड और स्ट्रेट्स टाइम्स भी लाल निशान में हैं, लेकिन इनकी नरमी 1% से कम है। जकार्ता कंपोजिट में हल्की बढ़त दिख रही है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 40-45 अंक नीचे 2725-30 के आसपास चल रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!