शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में उछाल

रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में बढ़त का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में दोपहर 1.28 बजे रियल्टी सूचकांक में 3.2% की मजबूती है। इस तेजी के बारे में एसएमसी ग्लोबल के वीपी राजेश जैन का कहना है कि रियल्टी क्षेत्र को अभी भी कही न कही से आशा की किरण नजर आ रही है।  

इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा उछाल डीएलएफ के शेयर भाव में है, जो 5.8% की बढ़त के साथ 156.50 पर है। इंडियाबुल्स रियल में 4.8% एचडीआईएल में 3.5%, पेनिनसुला लैंड में 2%, यूनिटेक में 1.8% और अंसल इन्फ्रा में 1.4% की मजबूती है। इसके अलावा पार्श्वनाथ डेवलपर्स, आकृति सिटी और शोभा डेवलपर्स के शेयर में भी बढ़त है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!