शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले, एशिया में कमजोरी

बुधवार को दिन भर अमेरिकी शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहा और आखिरकार डॉव जोंस नवंबर 2008 में बनाये अपने निचले स्तर से थोड़ा ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। नैस्डेक कंपोजिट में हल्की नरमी दर्ज की गयी। एशियाई शेयर बाजारों में आज गुरुवार की सुबह गिरावट का रुख है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा जारी आँकड़े के अनुसार घरों और अपार्टमेंटों के निर्माण में जनवरी में 16.8% की गिरावट दर्ज की गयी।

हाउसिंग क्षेत्र और भवन स्वामियों को राहत देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को 275 अरब डॉलर की योजना की घोषणा की। हालाँकि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए फेडरल रिजर्व और अमेरिकी प्रशासन लगातार कदम उठा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद निवेशक इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि इन कदमों से वाकई अमेरिकी अर्थव्यवस्था वापसी की राह पर चल पड़ेगी। इन निवेशकों की चिंता को उस समय और बल मिला, जब फेडरल रिजर्व ने चेतावनी दी कि इस साल अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सिकुड़ाव आयेगा। इस बीच नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत 0.31 डॉलर गिर कर 34.62 डॉलर प्रति बैरल पर रही।
आज गुरुवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख दिख रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स में 1% से अधिक कमजोरी है। हैंग सेंग, कॉस्पी, ताइवान वेटेड और जकार्ता कंपोजिट भी लाल निशान में हैं, लेकिन इनकी गिरावट 1% से कम है। शंघाई कंपोजिट और निक्केई में 1% से कम बढ़त दिख रही है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 25-30 अंक नीचे 2750-55 के आसपास चल रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!