शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई शेयर बाजारों में कहीं हरियाली, कहीं लाली

गुरुवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में कहीं हरियाली छायी, तो कहीं लाली छायी।

आज के कारोबार में जापान के निक्केई सूचकांक में 0.31%, ताइवान के ताइवान वेटेड सूचकांक में 0.68% और हैंग सेंग में 0.06% की हल्की मजबूती रही। जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.31% और कॉस्पी कंपोजिट में 0.55% की कमजोरी रही। वहीं शंघाई कंपोजिट में 0.78% की हल्की बढ़त रही।

आज के कारोबार में इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में 0.52% की हल्की कमजोरी आयी। उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में आज के शुरुआती कारोबार में मजबूती दिख रही है। भारतीय समयानुसार शाम 4.41 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स में  हल्की मजबूती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!