शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस 6 सालों के सबसे निचले स्तर पर

गुरुवार को जारी मिले-जुले आँकड़ों के बीच अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा और डॉव जोंस पिछले 6 सालों के निचले स्तर तक चला गया।

एशियाई शेयर बाजारों में आज शुक्रवार की सुबह भी कमजोरी दिख रही है। अमेरिका में प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) में जनवरी में 0.8% की बढ़त दर्ज की गयी। लेकिन अमेरिकी श्रम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगारी का लाभ लेने वाले कामगारों की संख्या करीब 50 लाख तक चली गयी।

वहीं बेरोजगारी भत्ते के लिए नये दावों की संख्या पिछले 26 सालों के सबसे ऊँचे स्तर तक चली गयी। इस हफ्ते अर्थव्यवस्था को सहारा देने वाली नयी योजना और घर कर्ज पर राहत योजना दोनों मंजूर की गयीं, लेकिन इनसे अमेरिकी शेयर बाजारों की चिंता कम नहीं हो सकी। डॉव जोंस पिछले साल नवंबर में बने निचले स्तरों की मनोवैज्ञानिक सीमा को तोड़ कर पिछले 6 सालों के निम्नतम स्तर पर चला गया। इस बीच नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत 2.77 डॉलर चढ़ कर 40.18 डॉलर प्रति बैरल पर रही।
आज शुक्रवार की सुबह भी एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख दिख रहा है। कॉस्पी में 2.7% की कमजोरी है। हैंग सेंग, स्ट्रेट्स टाइम्स, निक्केई और ताइवान वेटेड में 1-2% की नरमी है। जकार्ता कंपोजिट भी लाल निशान में है, लेकिन इसकी गिरावट 1% से कम है। शंघाई कंपोजिट में हल्की बढ़त दिख रही है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 45-50 अंक नीचे 2735-40 के आसपास चल रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!