शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी को मिलेगा 2,740 पर सहारा

एम बी सिंह, सीईओ, टेक्निकल ट्रेडर्स ऑफ इंडिया

आज सुबह भारतीय शेयर बाजार कल की तुलना में तीखी गिरावट के साथ खुल सकते हैं।

मेरा अनुमान है कि निफ्टी 30-35 अंक नीचे खुल सकता है। इस समय हमारे शेयर बाजारों में महत्वपूर्ण समर्थन स्तरों के आसपास कारोबार हो रहा है। इस समय निफ्टी के लिए 2,740 के आसपास एक महत्वपूर्ण समर्थन दिख रहा है। यदि यह समर्थन स्तर टूट जाता है, तो निफ्टी 2,600-2,500 के स्तरों की ओर फिसल सकता है। दूसरी ओर यदि निफ्टी 2,740 समर्थन स्तर के ऊपर बरकरार रहा, तो अगले कुछ सत्रों में यह ऊपर की ओर 2,830-2,840 के स्तरों तक जा सकता है। लेकिन तकनीकी कारणों से हमारे शेयर बाजारों के नीचे जाने की संभावना अधिक दिख रही है। ऐसे माहौल में आने वाले दिनों में तीखी गिरावट भी आ सकती है। ऐसे हालात में निवेशकों को शेयर बाजारों से दूर रहना चाहिए।
आने वाले अगले दो महीनों तक ऐसा ही माहौल रहने की संभावना लग रही है। बाजार में जितनी गिरावट आनी है, वह लोकसभा चुनाव के पहले आ जानी चाहिए। यदि हमारे शेयर बाजारों में अभी तक तलहटी नहीं बनी है, तो आगे आने वाले दो-तीन महीनों तक तलहटी बन जानी चाहिए।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!