Cms Info Systems Share में निवेश को लेकर संदीप जैन ने कही खास बात, निवेशक जरूर सुनें
राही : सीएमएस इंफो सिस्टम्स 2-3 साल के नजरिये से निवेश करने लायक स्टॉक है?
राही : सीएमएस इंफो सिस्टम्स 2-3 साल के नजरिये से निवेश करने लायक स्टॉक है?
गौहर अहमद : सुजलॉन एनर्जी का स्टॉक 44 रुपयें भाव पर खरीदा है, क्या इसे होल्ड कर सकते हैं?
Expert Sandeep Jain: पिछले दिनों निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ा करेक्शन आया। इस दौरान अच्छे और वाजिब मूल्यांकन वाले स्टॉक में 30-40% तक टूट गये। मार्च के महीने अग्रिम कर की वजह से थोड़ी उठा-पटक रहती है।
Expert Shomesh Kumar: मार्च में जो अग्रिम कर की वजह से बाजार में उठा-पटक होती है, वो समय अब गुजर चुका है। इसके अलावा अब बाजार में गिरावट लाने वाला ऐसा कोई संकेत नहीं दिख रहा। लेकिन इससे ये नहीं कहा जा सकता है कि निफ्टी मिडकैप 100 का करेक्शन पूरा हो चुका है।
Expert Sandeep Jain: मुझे लगता है कि बैंक में बने रहना चाहिए। निजी क्षेत्र के बैंकों में मुझे कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक अच्छे लग रहे हैं। इसी तरह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में मुझे एसबीआई, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक के स्टॉक टुकड़ों में खरीदना चाहिए।
भावना पांडेय : एक आदर्श पोर्टफोलियो में लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक किस अनुपात में होने चाहिये? अगर हमें किसी स्टॉक में अच्छा और पर्याप्त मुनाफा हो रहा है, तो उसमें बने रहने या मुनाफावसूली का फैसला कैसे करना चाहिए?
Expert Shomesh Kumar: बैंक निफ्टी में न तो बहुत कमजोरी है, न बहुत मजबूती है। इसमें बंद भाव के आधार पर 46,000 के स्तर पर सपोर्ट है। ये सूचकांक जब तक इस स्तर के ऊपर रहेगा, तब तक इसमें और कमजोरी नहीं आयेगी।
नयन फड़के : मैंने जीएसएफसी के 100 शेयर 220 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें लंबी अवधि के लिए आपकी क्या सलाह है?
आर के साहू, भोपाल : मेरे पास इथॉस के 10 शेयर हैं। इसे होल्ड करें या मौजूदा भाव पर बेच देना चाहिए?
पार्थ पटेल : मैंने आर्कियन केमिकल के शेयर 668 रुपये में खरीदे हैं, समय की कोई सीमा नहीं है। क्या इसके भाव एक साल में 1000 रुपये तक जा सकते हैं ?
सुनील कुमावत : लंबी अवधि के लिए ग्रीन शेफ अप्लाएंसेज में निवेश कैसा रहेगा?
विजय शंकर : कितने मार्केट कैप तक के स्टॉक को माइक्रोकैप, किसे स्मॉलकैप और किसे मिडकैप स्टॉक मानना चाहिए?
सीमा जैन : क्या वर्तमान पुट कॉल रेश्यो से ये पता चल रहा है कि बाजार में अब और गिरावट नहीं है?
Expert Shomesh Kumar: शेयर बाजार में 15 मार्च तक अग्रिम कर की वजह से जितनी मुनाफावसूली होनी थी, वो मेरे हिसाब से पूरी हो चुकी है। अब इसके आगे बिकवाली के लिए बड़ी वजह मुझे नजर नहीं आ रही है। लेकिन कई दूसरी तरह की अनिश्चितताएँ बनी रहेंगी।
वैश्विक बाजार हो या घरेलू बाजार, सभी जगह सोने के दाम नये रिकॉर्ड स्तरों को छू रहे हैं। कुछ ही हफ्तों के भीतर सोने ने एक बड़ी उछाल दर्ज कर ली है। क्या अभी भी इसकी चाल बाकी है? चांदी भी हाल में तेज रही है।
सिमर सिद्धू : डाटामेटिक्स ग्लोबल में खरीदारी के लिए आपका क्या नजरिया है?