शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साल 2008 जैसा बुरा दौर आने की आशंका

ak prabhakarए. के. प्रभाकर
रिसर्च प्रमुख, आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स
मेरे विचार से शेयर बाजार इस समय मध्यम अवधि के लिए कमजोरी के दौर में प्रवेश कर चुका है, इसलिए अगले 6-7 महीनों में बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है।

अगले छह महीने में सेंसेक्स 24,000 और निफ्टी 7330 की ओर बढ़ सकता है, जबकि साल भर बाद सेंसेक्स 25,000 और निफ्टी 7,650 के पास रहने की उम्मीद है। साल 2017 के लिए मुझे निफ्टी का दायरा ऊपर 8200 और नीचे 7200 का दिखता है। नोटबंदी के असर के चलते अगले छह महीने का समय शेयर बाजार के लिए काफी बुरा या साल 2008 के सबसे बुरे दौर जैसा हो सकता है और उसके बाद ही बाजार फिर से सँभल सकेगा। हालाँकि नोटबंदी के चलते लंबी अवधि में संगठित क्षेत्र की वृद्धि होगी और कर अनुपालन बढ़ेगा। (03 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!