शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

"प्रियंका, मुलायम क्यों नहीं कर रहे पूरे उत्तर प्रदेश में प्रचार?"

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले जहाँ प्रियंका वाड्रा और मुलायम सिंह यादव के कम प्रचार करने पर तंज कसा है, वहीं लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

क्यों नहीं कराते प्रियंका से पूरे प्रदेश में प्रचार?

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र तनेजा का कहना है कि हार की जिम्मेदारी से बचने के लिए ही प्रियंका और मुलायम उत्तर प्रदेश में बहुत कम चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने पूछा है कि अगर कांग्रेस को लगता है कि प्रियंका वाड्रा के चुनाव प्रचार करने से उसे बहुत फायदा मिलता है, तो वह पूरे प्रदेश में उनसे क्यों नहीं प्रचार कराती? देखें तनेजा की टिप्पणी...

भारी भ्रष्टाचार हुआ है एक्सप्रेसवे बनाने में

साथ ही नरेंद्र तनेजा ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे परियोजना में काफी ऊँची लागत रख कर 1200 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया गया है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचाने में विफल रही है। देखें उनकी टिप्पणी...

दो रजवाड़ों का गठजोड़ है कांग्रेस-सपा का तालमेल

तनेजा ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को "यूपी के लड़के" कहे जाने की खिल्ली उड़ायी है और उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के तालमेल को दो रजवाड़ों का गठजोड़ बताया है। देखें यह टिप्पणी...

(शेयर मंथन, 15 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!