शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक उपचुनावों में भाजपा को झटका, कांग्रेस को मिली बड़ी जीत

कर्नाटक में संपन्न हुए लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को जोर का झटका लगा है।

कर्नाटक में दो लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिसकी आज मतगणना की गयी। मतगणना के बाद जो परिणाम आये हैं। वे कांग्रेस के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। दो लोकसभा सीटों बेल्लारी और माड्या में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 2.24 लाख मतों से हराया है। वहीं मांड्या लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने भाजपा को 2.50 लाख मतों के अंतर से हराया है।
शिमोगा विधानसभा सीट भाजपा के पाले में गयी है। यह सीट बीएस येदियुरप्पा की थी, जहाँ से उनके बेटे चुनाव में उतरे थे। शिमोगा सीट को भाजपा बचाने में कामयाब रही। लेकिन जीत का अंतर उतना नहीं था, जितने वोट से येदियुरप्पा ने जीत दर्ज की थी। रामनगर विधानसभा सीट पर जेडीएस प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि जामखंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्य़ाशी को जीत मिली है।
मांड्या लोकसभा सीट पर 2014 में भाजपा को 5,518 वोट से विजय मिली थी, जबकि इस उपचुनाव में उसे 2.50 लाख मतों से हार मिली है। वहीं बेल्लारी में 2014 में भाजपा को इस सीट से 85,000 मतों से जीत मिली थी, लेकिन इस उपचुनाव में 2.14 लाख मतों से हार मिली है। इस तरह से नतीजे यह भाजपा के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!