शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

11 दिसंबर से शुरू होकर 8 जनवरी तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर 2018 को शुरू हो रहा है, जो 8 जनवरी 2019 तक चलेगा।

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने बताया कि संसदीय मामलों पर कैबिनेट कमेटी (CCPA) ने फैसला किया है कि अगला शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर, 2018 से 8 जनवरी, 201 9 तक आयोजित किया जाएगा।'
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली सीसीपीए की बैठक मंगलवार रात उनके आवास पर हुई और सत्र की तारीख पर विचार-विमर्श हुआ। संसद का शीतकालीन सत्र अमूमन नवंबर में शुरू होता है। हालांकि, यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब शीतकालीन सत्र दिसंबर में शुरू होगा। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण इस साल सत्र के शुरू होने में देरी हुई है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख