शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को सौंपा गया वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश होने से पहले केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दरअसल अरुण जेटली (Arun Jaitley) अपने इलाज के लिए अमेरिका गये हुए हैं। इसलिए जेटली की गैर-हाजिरी में गोयल को उनके मंत्रालयों का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से गोयल संभालेंगे और साथ ही अपने पास पहले से मौजूद मंत्रालयों का भी कामकाज संभालते रहेंगे। केंद्र सरकार 01 फरवरी को अपने मौजूदा कार्यकाल का अंतिम और अंतरिम बजट पेश करने जा रही है।
बता दें फिर से जेटली को उनका इलाज चलने तक बिना पोर्टफोलियो वाला मंत्री बनाया गया है। स्वस्थ होने के बाद वे फिर से वित्त और कॉर्पोरेट मंत्रालय संभालेंगे।
इससे पहले मई 2018 में जेटली के गुर्दा प्रत्यारोपण के चलते भी गोयल को इन दोनों मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। जेटली ने अगस्त 2018 में फिर से कार्यभार संभाला था। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख