शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब चुनाव : कांग्रेस का दलित सीएम कितने दिन चलेगा? कैप्टन अमरिंदर सिंह का पलटवार क्या होगा?

पंजाब में चुनाव से पहले राजनीतिक भाषा में 'दलित' और सरकारी भाषा में अनुसूचित जाति (एससी) के कहे जाने वाले मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए अकाली दल, आम आदमी पार्टी और भाजपा सबने कुछ-न-कुछ वादे कर रखे थे।

अब कांग्रेस ने इन सबके वादों पर भारी पड़ने के लिए राज्य में दलित मुख्यमंत्री बनाने का दाँव चला है। पर इसके साथ कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत के एक बयान से यह प्रश्न भी उठ गया कि कांग्रेस ने कितने दिनों के लिए दलित मुख्यमंत्री बनाया है? क्या चरणजीत सिंह चन्नी केवल विधानसभा चुनाव होने तक के लिए मुख्यमंत्री बनाये गये हैं, अगर क्रिकेट की भाषा में कहें तो क्या वे "नाइट वाचमैन" बनाये गये हैं? वहीं मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद नाराज कैप्टन अमरिंदर सिंह क्या पलटवार करेंगे? पंजाब में दलित मतों की चौतरफा खींचतान वाली राजनीति पर देखें राजनीतिक विश्लेषक रमणीक सिंह मान और वरिष्ठ पत्रकार ओंकार चौधरी से राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

#Punjab #DalitCM #DalitPolitics #CharanjitSinghChanni #Congress #CaptainAmarinderSingh
(शेयर मंथन, 22 सितम्बर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख