शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कौन है पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम? कैप्टन अमरिंदर से उसके संबंधों पर क्यों छिड़ा ट्विटर युद्ध?

कैप्टन अमरिंदर सिंह की बगावत के बाद पंजाब के वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम से कैप्टन अमरिंदर के संबंधों पर आज खूब हमला किया।

उन्होंने राज्य के डीजीपी को अरूसा आलम के आईएसआई से संबंधों की जाँच के आदेश भी दे दिये। मगर इसके बाद कैप्टन खेमे की ओर से एक ऐसी तस्वीर जारी कर दी गयी, कि जालंधर से दिल्ली आते-आते सुखजिंदर रंधावा एकदम पलट गये और जाँच की बात से मुकर गये। आखिर कौन है अरूसा आलम और उसका नाम लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमले क्यों हो रहे हैं? देखें वरिष्ठ पत्रकार ओंकार चौधरी से राजीव रंजन झा की यह बातचीत।


#captain_amarinder_singh #Arusa_Alam #Sukhjinder_Singh_Randhawa #Punjab
(शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!