शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आम बजट 2018 : करदाताओं को वित्त मंत्री से हैं उम्मीदें

आज केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली वर्तमान मोदी सरकार का आखरी पूर्ण बजट पेश करेंगे।

खास बात यह है कि जीएसटी लागू होने के बाद यह पहला बजट है, जिससे करदाताओं को काफी उम्मीदें हैं। खबर है कि आम जनता को लुभाने के लिए जेटली बजट हिंदी में पेश कर सकते हैं। बहरहाल कयास लगाये जा रहे हैं कि बजट 2018 में केंद्र सरकार टैक्स स्लैब के साथ-साथ दरों में कुछ राहत दे सकती है। इस बजट में मोदी सरकार टैक्स छूट की सीमा को 2.5 लाख रुपये से बढ़ा कर 3 लाख रुपये कर सकती है, जिससे आम लोगों के पास खरीदारी के लिए अधिक पैसा होगा। आय कर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत सरकार ने कटौती सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ा कर 1.5 लाख रुपये कर दिया था, जिसके 2 लाख रुपये तक बढ़ाये जाने की संभावना है।
वर्तमान में 5 से 10 लाख रुपये पर 20% और 10 लाख रुपये से अधिक आय पर 30% की कर दर है। इनमें 5 से 10 लाख रुपये आय पर कर दर 10% तक घटायी जा सकती है, जबकि 10 लाख रुपये से अधिक आय पर भी कटौती की संभावना है। साथ ही 10 से 20 लाख रुपये के लिए नयी स्लैब बनायी जा सकती है। 10 लाख रुपये से अधिक आय पर 30% आयकर दर को 20 लाख रुपये से ऊपर की आय पर लगाया जा सकता है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख