शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजट 2018 की खास बातें : कृषि और किसानों पर जोर

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में कहा कि जीडीपी ग्रोथ 6.5% की दर से बढ़ रही है।

विश्व बैंक और दूसरे संस्थान इसकी प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं निर्यात के 15% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। किसानों के लिए भी उन्होंने कई बातें कहीं।
- टमाटर, आलू और प्याज उगाने वाले किसानों को फायदा होगा और उन्हें सब्जियों को फेंकना नहीं पड़ेगा। ऑपरेशन फ्लड की स्टाइल में आलू और टमाटर के दामों में उतार-चढ़ाव के नुकसान को रोकने के लिए खास व्यवस्था
- खेती का बाज़ार मज़बूत करने पर 2000 करोड़ रुपये ख़र्च किये जायेंगे
- कारोबार आसानी से आगे बढ़ेंगे, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करेंगे
- किसानों को कम लागत में ज्यादा उपज की मदद, कृषि उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर
- अगले खरीफ सत्र में किसानों को लागत का 150% देने का सैद्धांतिक फैसला
- सरकार किसानों को लागत का 150% न्यूनतम समर्थन मूल्य देने को लेकर प्रतिबद्ध 
- अबतक उत्पादन बढ़ाने पर जोर था, 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे
- सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है।  (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख