शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेतनभोगी करदाता को 40,000 रुपये की मानक कटौती (Standard Deduction) का लाभ - बजट 2018

केंद्र सरकार ने बजट 2018 में वेतनभोगी करदाताओं को 40,000 रुपये की मानक कटौती (Standard Deduction) का लाभ दिया है।

यानी उनका जितना वेतन है उसमें से 40,000 रुपये घटा कर जो रकम बचेगी उस पर कर लगेगा। 
- 2.50 करोड़ वेतनभोगी और पेंशनभोगियों को मानक कटौती का लाभ मिलेगा
- वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न जमाओं पर मिलने वाले 50,000 रुपये तक के ब्याज पर कर छूट मिलेगी, पहले यह सीमा 10,000 रुपये थी
- प्रधानमंत्री वय वंदन योजना की अवधि 2020 तक बढ़ायी गयी
- ट्रस्टों/संस्थानों द्वारा 10,000 रुपये से ज्यादा के नकद भुगतान पर रोक या कर देना होगा
- स्वास्थ्य एवं शिक्षा उपकर अब कुल मिला कर 4% लगेगा
- 1 लाख रुपये से अधिक के दीर्घकालिक पूँजीगत लाभ पर 10% कर (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख