शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज अंतरिम बजट पेश करेगी मोदी सरकार

मोदी सरकार शुक्रवार को अपना अंतरिम और मौजूदा सरकार का अंतिम बजट पेश करने जा रही है।

मौजूदा सरकार की तरफ से अरुण जेटली की गैर-मौजूदगी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) बजट पेश करेंगे। जानकारों का मानना है कि चुनावी साल होने के कारण बजट में सभी वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ हो सकता है।
जिन चीजों को लेकर अधिक संभावनाएँ जतायी जा रही हैं, उनमें किसानों के लिए कर्ज की रकम में बढ़ोतरी और ब्याज में कटौती और गरीब परिवारों एवं बेरोजगारों के लिए न्यूनतम मासिक आय जैसी कोई योजना शामिल है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अंतरिम आज सुबह 11 बजे से बजट पेश करेंगे। आप दूरदर्शन, लोकसभा टीवी, राज्यसभा टीवी पर बजट का ताजा प्रसारण देख सकते हैं। साथ ही बजट की लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) के लिए मोबाइल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए लोकसभा की वेबसाइट पर जाना होगा। साथ ही राज्यसभा टीवी के यूट्यूब पेज पर भी बजट का लाइव प्रसारण किया जायेगा। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख