शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रामेरिका फाइनेंशियल (Pramerica Financial) खरीदेगी म्यूचुअल फंड कारोबार में डीएचएफएल का हिस्सा

अमेरिका की प्रामेरिका फाइनेंशियल (Pramerica Financial) अपने म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) संयुक्त उद्यम में डीएचएफएल (DHFL) की पूरी 50% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है।

डीएचएफएल प्रामेरिका म्यूचुअल फंड (DHFL Pramerica Mutual Fund) में प्रामेरिका और डीएचएफएल दोनों की 50-50% हिस्सेदारी है। सौदा पूरा होने पर डीएचएफएल प्रामेरिका म्यूचुअल फंड का नाम प्रामेरिका म्यूचुअल फंड (Pramerica Mutual Fund) होगा। हालाँकि इस सौदे के लिए अभी नियामकों की मंजूरी जरूरी है।
बता दें कि 1 लाख करोड़ डॉलर से अधिक की एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) के साथ प्रामेरिका विश्व की 10 सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों में शामिल है।
गौरतलब है कि प्रामेरिका और डीएचएफएल ने 2014 में संयुक्त उद्यम कंपनी शुरू की थी। बाद में डॉयचे म्यूचुअल फंड (Deutsche Mutual Fund) के अधिग्रहण के जरिये कारोबार का विस्तार किया था।
जानकारों का मानना है कि आईएलऐंडएफएस संकट के बाद पैदा हुई नकदी की किल्लत के प्रभाव के कारण ही डीएचएफएल ने म्युचुअल फंड कारोबार को बेचने का फैसला लिया है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!