शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार 6 दिन महँगा होने के बाद आज पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता

मंगलवार तक सभी चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतों में लगातार 6 दिन तक बढ़ोतरी के बाद बुधवार को स्थिरता है।

आज पेट्रोल की कीमतों के साथ ही डीजल के दामों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे पहले सोमवार को डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था, जबकि मंगलवार को इनमें 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी थी। मंगलवार की ही तरह आज भी पेट्रोल की कीमतें नयी दिल्ली में 71.86 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.92 रुपये प्रति लीटर, मुम्बई में 77.47 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 74.59 रुपये प्रति लीटर ही हैं।
वहीं डीजल की कीमतें नयी दिल्ली में 66.69 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 68.45 रुपये प्रति लीटर, मुम्बई में 69.88 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 70.50 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार हैं।
गौरतलब है कि दैनिक गतिशील मूल्य निर्धारण व्यवस्था के अनुसार घरेलू ईंधन की कीमतें रुपये के मूल्य के अलावा, 15 दिनों के औसत पर अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतों पर निर्भर करती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि देश की आवश्यकता का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिये पूरा किया जाता है। बता दें कि ईंधन की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। (शेयर मंथन, 29 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!