शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार छठे दिन महँगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम भी बढ़े

मंगलवार को सभी चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतों में लगातार छठे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

वहीं एक दिन के विराम के बाद इन शहरों में डीजल के दाम भी बढ़े हैं। बता दें कि पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 9 पैसे और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 5 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। आज पेट्रोल की कीमतें नयी दिल्ली में 71.86 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.92 रुपये प्रति लीटर, मुम्बई में 77.47 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 74.59 रुपये प्रति लीटर हैं।
वहीं डीजल की कीमतें नयी दिल्ली में 66.69 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 68.45 रुपये प्रति लीटर, मुम्बई में 69.88 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 70.50 रुपये प्रति लीटर हैं।
गौरतलब है कि दैनिक गतिशील मूल्य निर्धारण व्यवस्था के अनुसार घरेलू ईंधन की कीमतें रुपये के मूल्य के अलावा, 15 दिनों के औसत पर अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतों पर निर्भर करती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि देश की आवश्यकता का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिये पूरा किया जाता है।
गौरतलब है कि अक्टूबर 2018 में दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 84 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 75.45 रुपये प्रति लीटर तक पहुँच गई थी। वहीं मुम्बई में पेट्रोल की कीमतें बढ़ कर 91.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.10 रुपये प्रति लीटर तक पहुँच गये थे।
पिछले 6 दिनों में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 49 पैसे महँगा हुआ है। (शेयर मंथन, 28 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!