शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अभी दरें स्थिर रखेगा रिजर्व बैंक

सोनम हेमराज उदासी

सीनियर फंड मैनेजर, टाटा एएमसी

भारतीय बाजार को लेकर हमारा नजरिया सकारात्मक है और लगता है कि सेंसेक्स 2028 तक एक लाख पर पहुँच सकता है। फिलहाल अगले छह महीनों में बाजार के लिए चुनाव सबसे अहम कारक है और राज्यों के विधान सभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे। पर फिलहाल लगता है कि इससे बाजार की दिशा पर कोई असर नहीं होगा।

भारतीय बाजारों पर सबसे ज्यादा सकारात्‍मक असर कर्ज में कमी से आ सकता है। वहीं, ग्रामीण आय की स्थिति चिंता का कारण बन सकती है। चालू वित्‍त-वर्ष में देश की जीडीपी वृद्धि दर 6.3% और 2024-25 में 7.2% रह सकती है। भारतीय बाजार का प्रदर्शन वैश्विक बाजारों के मुकाबले उम्‍मीद से बेहतर रह सकता है। मेरा मानना है कि रिजर्व बैंक अभी कुछ समय तक ब्याज दरें स्थिर रखेगा।

मेरा मानना है कि सेंसेक्‍स अगले छह महीने में 66,500 और निफ्टी 20,500 के स्‍तर तक जा सकता है। साल भर में निफ्टी 22,500 पर पहुँचने का अनुमान है।

(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!