शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस कैपिटल से जुड़े कुशाग्र कुमार, मिली अहम जिम्मेदारी

ऐक्सिस कैपिटल ने कुशाग्र कुमार को अपना कार्यकारी निदेशक (ईडी) और बीएफएसआई प्रमुख (इन्वेस्टमेंट बैंकिंग) बनाया है।

कुशाग्र कुमार इससे पहले एवेंडस में निदेशक - निवेश बैंकिंग की भूमिका निभा रहे थे, जहाँ वे जून 2021 से जुड़े हुए थे। इससे पहले उन्होंने ईवाई, जेएम फाइनेंशियल, जेएम मॉर्गन स्टैनले और बैंक ऑफ अमेरिका में भी अपनी सेवाएँ दी थीं। वित्तीय क्षेत्र में उनका कार्य अनुभव लगभग दो दशकों का है।
ऐक्सिस कैपिटल देश के तीसरे सबसे बड़े निजी बैंक ऐक्सिस बैंक की निवेश बैंकिंग और इक्विटी शाखा है। ऐक्सिस कैपिटल से जुड़ने को लेकर अपनी टिप्पणी में कुशाग्र कुमार ने कहा है कि ऐक्सिस कैपिटल भारत में पूर्ण सेवाओं वाला एक प्रमुख निवेश बैंक है, जो लगातार शीर्ष पंक्ति में रहा है। मैं बीएफएसआई ग्राहकों को हर तरह की सेवाएँ उपलब्ध कराने और (ऐक्सिस कैपिटल के) इस कारोबार को और गहरा बनाने की आशा करता हूँ। (शेयर मंथन, 9 फरवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख