शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

 मजबूत शुरुआत के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 57 अंक हुआ कमजोर

एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस जैसे दिग्गजों के साथ ही धातू शेयरों में आयी गिरावट के कारण बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सकारात्मक शुरुआत के बाद लाल निशान में पहुँच गये।

इससे पहले अमेरिकी बाजार में मजबूती के बावजूद एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझान प्राप्त हुए। 

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,387.88 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 35,483.62 पर खुला। 10.05 बजे के करीब यह 57.63 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 35,330.25 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,741.10 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,775.60 पर खुल कर 19.45 अंकों या 0.18% की कमजोरी के साथ 10,721.65 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे बीएसई मिडकैप में 0.24% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.35% की तेजी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.18% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.31% की मजबूती दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में से 23 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 13 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 17 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख