शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 209 अंक फिसल कर 26,000 के नीचे हुआ बंद

कोरोना महामारी के खतरनाक चरण में पहुँचने के भय के कारण शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) अपनी बढ़त गँवा कर लाल निशान में बंद हुआ।

अमेरिकी शेयर बाजार का यह दिग्गज सूचकांक गुरुवार के बंद स्तर 26,080.10 के मुकाबले शुक्रवार को बढ़ोतरी के साथ 26,213.10 पर खुला। इसके बाद यह ऊपर की ओर 26,451.44 तक पहुँच गया। लेकिन कोरोना महामारी के फिर से बढ़ने की आशंकाओं के बीच यह अपनी सारी बढ़त खो कर नीचे की ओर 25,759.66 तक फिसल गया। कल आखिरकार यह 208.64 अंकों या 0.80% की कमजोरी के साथ 25,871.46 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) गुरुवार के बंद स्तर 9,943.05 के मुकाबले शुक्रवार को 10,042.10 पर खुला और ऊपर की ओर 10,053.91 तक पहुँच गया। कल के कारोबार के आखिर में यह 3.07 अंकों या 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 9,946.12 पर रहा। इस तरह नैस्डैक कंपोजिट लगातार छठें दिन हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) गुरुवार के बंद स्तर 3,115.34 की तुलना में शुक्रवार को 17.60 अंकों या 0.56% की कमजोरी के साथ 3,097.74 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख