शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में रही मजबूती

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार के कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजार के अहम सूचकांक बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहे।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पिछले बंद स्तर 26,469.89 के मुकाबले सोमवार को मामूली कमजोरी के साथ 26,447.67 पर खुला और दिन के कारोबार में ऊपर की ओर 26, 625.46 तक गया। आखिरकार यह 114.88 अंकों या 0.43% की मजबूती के साथ 26,584.77 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 173.09 अंकों या 1.67% की बढ़ोतरी के साथ 10,536.27 पर रहा। एसऐंडपी 500 (S&P 500) पिछले बंद स्तर 3,215.63 की तुलना में कल 23.78 अंकों या 0.74% की तेजी के साथ 3,239.41 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!