शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिफ्ट निफ्टी में नरमी, भारतीय बाजार में सतर्क कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक निप्टान के दिन गुरुवार (16 नवंबर) को सतर्क कारोबार देखने को मिल सकता है। हालाँकि गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 16.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.08% की नरमी के साथ 19,747.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (15 नवंबर) को भारतीय बाजार में एक फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गयी थी। इस दौरान दोनों सूचकांक में हरे निशान में कारोबार की शुरुआत हुई और सत्र खत्म होने तक मजबूती बनी रही। बीएसई के 30 में 27 शेयरों में तेजी रही, जबकि तीन शेयरों में नरमी दर्ज की गयी। एनएसई पर भी पाँच शेयर सुस्ती के साथ बंद हुए। निफ्टी में 231.90 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 1.19% की तेजी के साथ 19,675.45 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 742.06 अंक जोड़ कर 65,675.93 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 1.14% की बढ़त आयी।

एशिया के सभी प्रमुख बाजार आज सुस्ती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 227.68 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और यह 0.68% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी 326.38 अंक टूट कर 1.81% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 5.81 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और यह 0.23% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 17.00 अंकों का नुकसान है और यह 0.55% की टूट कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार बुधवार (15 नवंबर) को बढ़त के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 46.44 अंक की तेजी देखने को मिली और यह 0.62% की उछाल के साथ 7,486.91 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.33% की तेजी के साथ 7,209.61 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 0.85% की बढ़त के साथ 15,748.17 के स्तर पर आ गया और 133.74 अंक जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (15 नवंबर) को तेजी के साथ बंद हुए। डॉव जोंस ने 163.51 अंक जोड़े और यह 0.47% की तेजी के साथ 34,991.21 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.07% या 9.45 अंक की उछाल आयी और यह 14,103.84 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 7.18 अंक या 0.16% की बढ़त के साथ 4,502.88 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 नवंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख