शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) के मुनाफे में मामूली बढ़त

आईटी (IT) क्षेत्र की चौथी सबसे बड़ी कंपनी विप्रो (Wipro) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1% बढ़ा है।
जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 1729 करोड़ रुपये हो गया, जबकि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 1716 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी मामूली बढ़ी है। इस अवधि में कंपनी की आय 9613 करोड़ रुपये रही है। पिछली तिमाही में विप्रो की आय 9588 करोड़ रुपये रही थी।
इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस (EPS) 7.00 रुपये से बढ़कर 7.04 रुपये हो गयी। 
कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कुल मुनाफा 19% बढ़ कर 6636 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है, जबकि 2011-12 में कंपनी को 5573 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 17% बढ़ कर 37685 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष 32205 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस (EPS) 22.75 रुपये से बढ़ कर 27.05 रुपये हो गयी है। 
नतीजे की खबर शुक्रवार को आयी है। इसलिए इस खबर का असर सोमवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर भाव पर दिखायी देगा। हालाँकि बीएसई में गुरुवार को कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 1.68% के नुकसान के साथ 368.65 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!