शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में ठहराव जारी, फिर तेजी की उम्मीद : इडेलवाइज

इडेलवाइज सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने आज अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि कल के कारोबार से बाजार में ठहराव (कंसोलिडेशन) का एक दौर चल रहा है। कल बुधवार को निफ्टी (Nifty) ने 0.30% की हल्की बढ़त दर्ज की और 8200 के करीब पहुँच गया। लेकिन यह पूरे दिन केवल 56 अंक के छोटे दायरे में सिमटा रहा। घंटेवार चार्ट पर संकेतक सपाट हो रहे हैं, जिससे ठहराव का पता चलता है। हालाँकि मंगलवार के सत्र में हैंगिंग मैन की जो नकारात्मक कैंडलस्टिक संरचना बनी थी, वह कल इस कैंडल का ऊपरी स्तर पार होने के कारण बेअसर हो गयी है। अब निफ्टी 24 अगस्त को बने मंद अंतराल (बियरिश गैप) को पूरा करने के लिए 8225 तक जाने का प्रयास करेगा। 
इडेलवाइज की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोमेंटम ऑसिलेटर एमएसीडी शून्य रेखा के ऊपर सकारात्मक मोमेंटम के क्षेत्र में आ गया है और आरएसआई भी ऊपर का रुझान दिखा रहा है। इडेलवाइज का मानना है कि ठहराव पूरा होने के बाद तेजी फिर से जारी होने की उम्मीद है। इसने कहा है कि छोटी अवधि के लिए ऊपर के लक्ष्य 8225 और 8360 के हैं। तेजी की यह चाल पलटने का संकेत तब मिलेगा जब निफ्टी 12 दिनों के एसएमए (7956) के नीचे चला जाये। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!