शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैगी (Maggi) में सीसा सीमा के अंदर, नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयर में उछाल

मैगी (Maggi) विवाद में तीन प्रयोगशालाओं ने अपनी जाँच रिपोर्ट में बताया है कि मैगी में सीसा (lead) सीमित मात्रा में ही है।

इस खबर के तत्काल बाद नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने कहा कि वह मैगी का उत्पादन जल्द शुरू करेगी और इसे बाजार में दोबारा पेश करेगी। हालाँकि गौरतलब है कि आज ही इसकी मूल कंपनी नेस्ले एसए ने अपने वृद्धि दर के अनुमान घटाया था। लेकिन इस ताजा खबर के बाद अब कंपनी की उम्मीदें बढ़ गयी हैं।
बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर में दोपहर करीब पौने 2 बजे यह खबर आने के बाद एकदम से उछल गया। इसका दिन का निचला स्तर 6179.80 रुपये था, मगर इस खबर के बाद यह शेयर 6675 रुपये के ऊपरी स्तर तक उछल गया। अंत में यह पिछले बंद भाव की तुलना में 376.10 रुपये या 6.06% की उछाल के साथ 6580.10 रुपये पर बंद हुआ।  (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख