शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरी तिमाही में केपीआइटी (KPIT) के मुनाफे में 69% उछाल

ऑपरेटिंग प्रॉफिट में मजबूत सुधार के बूते सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी केपीआइटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) ने अपने मुनाफे में जुलाई-सितंबर 2015 की तिमाही में ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले 69% की वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी ने इस तिमाही के दौरान 75.09 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही से यह 6.43% ज्यादा है। केपीआइटी के सह-संस्थापक, चेयरमैन और ग्रुप सीईओ रवि पंडित ने कहा कि पिछले छह महीने के दौरान मुनाफा बढ़ाने की कोशिशों के अच्छे नतीजे दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान एबिटा सुधर कर 14% हो गया है जबकि इस तिमाही के दौरान कर्मचारियों के वेतन में भी इजाफा हुआ।
तिमाही-दर-तिमाही के दौरान कंपनी की आय 7.1% की दर से बढ़ कर 812.25 करोड़ पर पहुँच गया। डॉलर आय में भी 5.3% की बढ़ोतरी हुई और कंपनी का कारोबार 12.46 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा।
नतीजों के बाद केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयर भाव में 10% से ज्यादा की उछाल आयी है। दोपहर करीब 2.15 बजे बीएसई में यह शेयर 13.45 रुपये या 10.90% की तेजी के साथ 136.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख