शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नाट्को फार्मा को मिलेगा जेनेरिक लेनालिडोमाइड बेचने का लाइसेंस

नाट्को फार्मा और इसके अमेरिकी साझीदार एलर्गन ने जेनेरिक दवा लेनालिडोमाइड के संबंध में सेलजीन के साथ इनके लंबित विवाद का निपटारा होने की घोषणा की है।

सेलजीन अमेरिका में जेनेरिक लेनालिडोमाइड की असीमित मात्रा के उत्पादन और बिक्री के लिए 31 जनवरी, 2026 से इसके पेटेंट का लाइसेंस नाट्को को देने को तैयार हो गयी है। इसके अलावा नाट्को को मार्च, 2022 से अमेरिका में जेनेरिक लेनालिडोमाइड की सीमित मात्रा बेचने का लाइसेंस भी मिलेगा। यह मात्रा मार्च, 2025 तक हर 12 महीने में धीरे-धीरे बढ़ाये जाने की उम्मीद है। यह जानकारी कंपनी द्वारा बीएसई को दी गयी जानकारी में बताया गया है।
बीएसई में नाट्को फार्मा के शेयर मंगलवार की 563.65 रुपये की बंदी के मुकाबले बुधवार को 575.00 रुपये पर बढ़ कर खुले। अपराह्न करीब एक बजे नाट्को के शेयर में 11.75 रुपये (2.08%) की बढ़त के साथ 575.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख