शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) खरीदेगी फाइजर के 4 उत्पाद

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी ने फाइजर के 4 उत्पादों को खरीदने के लिए कंपनी के साथ समझौता किया है।

पिरामल ने बताया है कि कंपनी फाइजर के इन 4 उत्पादों को 110 करोड़ रुपये में खरीदेगी। इन उत्पादों में फेर्राडोल, नेको और स्लॉन और वाटरब्यूरी के कंपाउंड शामिल हैं। इस समझौते में बांग्लादेश और श्रीलंका में स्लॉन और वाटरब्यूरी के कंपाउंडों के ट्रैडमार्क अधिकार की खरीदारी भी शामिल है।
बीएसई में कल शुक्रवार को पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 47.35 रुपये (3.89%) की बढ़त के साथ 1,263.60 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह 1,278.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 1,215.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 52 हफ्तों की अवधि में फिलिप्स कार्बन ब्लैक के शेयर का उच्च स्तर 1,305 रुपये और निचला स्तर 805.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!