शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) ने ऐसे जुटाये 1,000 करोड़ रुपये

टाटा स्टील (Tata Steel) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने यह राशि 8.15% वाले असुरक्षित, प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर निश्चित पहचान वाले निवेशकों को आवंटित कर के जुटायी है।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर मंगलवार के 390.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 395.00 रुपये पर खुला और 396.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। करीब 11.50 बजे यह 2.30 रुपये या 0.59% की बढ़त के साथ 392.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!