शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, टीवीएस मोटर, एचडीएफसी और यस बैंक

खबरों के कारण जो शेयर शुक्रवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, टीवीएस मोटर, एचडीएफसी और यस बैंक शामिल हैं।

हीरो मोटोकॉर्प - बांग्लादेश संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू।
भारती एयरटेल - टेलीनॉर इंडिया के साथ विलय के लिए सेबी और स्टॉक एक्सचेंजों की मंजूरी मिली।
टीवीएस मोटर - कंपनी की मई बिक्री में 16% की बढ़त हुई।
एचडीएफसी - तंजानिया की पहली आवास वित्त कंपनी में 15% हिस्सेदारी खरीदी।
यस बैंक - सेबी ने एनपीए के संबंध स्पष्टीकरण माँगा है।
आईसीआईसीआई बैंक - सेबी ने आईसीआईसीआई बैंक से एनपीए के संबंध स्पष्टीकरण माँगा है।
ओएनजीसी - ओएनजीसी द्वारा एचपीसीएल में सरकार की हिस्सेदारी खरीदने की संभावना है।
एनडीटीवी - कंपनी एनडीटीवी प्रोफिट पर मौजूदा ट्रेडिंग घंटे प्रोग्रामिंग को निलंबित करेगी।
हिंदुस्तान कॉपर - कंपनी ने खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स में स्थित बानस खान का उद्घाटन किया।
श्रेई इन्फ्रा - कंपनी ने रूसी वीईबी के साथ 50 करोड़ डॉलर का कारोबार करार किया है। (शेयर मंथन, 02 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!