शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आज टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर ने अपना 52 हफ्तों का शिखर छुआ।

टाटा स्टील की यूके स्थित इकाई ने पेंशन नियामक से मंजूरी मिलने के बाद ब्रिटिश स्टील पेंशन योजना का अलगाव पूरा कर लिया। इससे टाटा स्टील की अपने यूरोपियन ऑपरेशन के जर्मनी की थिसेनक्रप एजी के साथ मिलाने की योजना की सबसे बड़ी समस्या हल हो गयी, जिसका इसके शेयर पर भी प्रभाव पड़ा।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर सोमवार के 661.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती 675.00 रुपये पर खुला और 692.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। सुबह करीब 10.25 बजे यह 21.70 रुपये या 3.28% की मजबूती के साथ 683.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!