शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) ने घटायी कर्मियों की संख्या

यस बैंक (Yes Bank) ने अपने कर्मियों की संख्या में कटौती की है।

निजी ऋणदाता यस बैंक ने डिजिटलीकरण और ऑटोमेशन के कारण अपने करीब 2,500 कर्मचारियों की छटनी की है। खबरों के अनुसार बैंक ने अभी कोई आधिकारिक आँकड़ा नहीं पेश किया है, मगर डिजिटल होने के कारण बढ़ी अतिरिक्त श्रम बल को कम कर दिया। जून 2017 मे यस बैंक के कुल कर्मियों की संख्या 20,851 थी।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में यस बैंक का शेयर 16.25 रुपये या 4.31% की गिरावट के साथ 360.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 383.25 रुपये और निचला स्तर 218.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!