शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) जनवरी से बढ़ायेगी मोटरसाइकिलों के दाम

प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) जनवरी 2018 से अपने दोपहिया वाहनों की कीमतों में औसतन करीब 400 रुपये की बढ़त करेगी।

कंपनी ने यह निर्णय बढ़ती लागत के कारण लिया है। हीरो मोटोकॉर्प से पहले कई सूचबद्ध तथा गैर-सूचीबद्ध कंपनियों ने भी वाहनों के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिनमें ह्यूंडै, निस्सान, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, वॉक्सवैगन, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, फोर्ड, टोयोटा किर्लोस्कर, हौडा कार्स, स्कोडा और इसुजु शामिल हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3,809.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 3,809.65 रुपये पर खुला और 3,833.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयरों में 19.65 रुपये या 0.54% की कमजोरी के साथ 3,789.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!