शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई लाइफ (SBI Life) के मुनाफे में 20.9% की बढ़ोतरी

एसबीआई लाइफ (SBI Life) को पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 190.43 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इसके मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 20.9% की बढ़त के साथ 230.28 करोड़ रुपये रहा। इस बीच इसकी शुद्ध ब्याज आमदनी 29.3% की बढ़त के साथ 6,776.21 करोड़ रुपये रही। बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद कंपनी के शेयर में कमजोरी आयी। बीएसई में एसबीआई लाइफ का शेयर 682.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 680.00 रुपये पर खुला और 665.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 10.35 रुपये या 1.52% की कमजोरी के साथ 672.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन