शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की फरवरी बिक्री में 20% बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की फरवरी बिक्री में 20% की वृद्धि दर्ज की गयी।

फरवरी 2017 में 5,24,766 इकाइयों के मुकाबले कंपनी ने 2018 की समान अवधि में वाहनों की 6,29,597 इकाइयाँ बेचीं। गौरतलब है कि मोटरसाइकिलों के अलावा स्कूटरों की बढ़ती माँग से चालू वित्त वर्ष के 11 महीनों में से 9 में कंपनी ने 6 लाख से अधिक वाहन बेचे हैं।
उधर बीएसई में गुरुवार को हीरो मोटोकॉर्प 21.10 रुपये या 0.59% की कमजोरी के साथ 3,579.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 4,200.00 रुपये और निचला स्तर 3,149.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!