शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की मई बिक्री में हुई 11% वृद्धि

साल दर साल आधार पर प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की मई बिक्री में 11% बढ़त दर्ज की गयी।

हीरो मोटोक़ॉर्प ने मई 2017 में 6,33,884 इकाइयों की तुलना में 2018 के समान महीने में 7,06,365 इकाइयाँ बेचीं। गौरतलब है कि मई में यह कंपनी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं हाल के महीनों में पिछले वर्ष सितंबर और इस साल मार्च के बाद यह तीसरा महीना रहा, जिसमें हीरो मोटोकॉर्प के 7 लाख अधिक वाहन बिके। कल घोषित किये बिक्री आँकड़ों से कंपनी के शेयर में भी मजबूती दर्ज की गयी।
शुक्रवार को बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 76.50 रुपये या 2.16% की बढ़ोतरी के साथ 3,623.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 3,353.75 रुपये और निचला स्तर 4,200.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!